Advertisement

Rajasthan BSTC Counselling 2025: राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग नोटिफिकेशन जारी

Advertisement
Rajasthan BSTC Counselling 2025: राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का रिजल्ट 14 जून 2025 को जारी कर दिया है इसके बाद वर्तमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा काउंसलिंग नोटिस जारी कर दिया है । राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग के लिए आवेदन 15 जून से 23 जून 2025 तक कर सकते हैं इसके बाद काउंसलिंग रिजल्ट 26 जून 2025 को जारी किया जाएगा। Rajasthan BSTC Counselling 2025: राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग के लिए नोटिफिकेशन जारी आवेदन प्रक्रिया सहित संपूर्ण जानकारी देखें। 

Advertisement
Related Post: MLSU Exam Form 2026: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परीक्षा फॉर्म शुरू, अभी आवेदन करें

Rajasthan BSTC Counselling 2025 Overview

आयोजक वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा
परीक्षा का नामराजस्थान प्री डीएलएड बीएसटीसी 2025
सीटों की संख्या26970
रिजल्ट तिथि14 जून 2025
काउंसलिंग शुरू तिथि15 जून से 23 जून 2025 तक
काउंसलिंग रिजल्ट तिथि26 जून 2025
आधिकारिक वेबसाइटpredeledraj2025.in

Rajasthan BSTC Counselling 2025 Latest News

राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा परिणाम 14 जून 2025 को घोषित कर दिया गया है। इसके बाद वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) द्वारा बीएसटीसी काउंसलिंग का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।

ऑनलाइन काउंसलिंग एवं पंजीकरण शुल्क ₹3000 जमा करवाने की तिथि 15 जून से 23 जून 2025 तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को शिक्षा संस्थानों की ऑनलाइन सूची के अनुसार विकल्प भरने की अंतिम तिथि भी 23 जून 2025 है। राजस्थान बीएसटीसी कॉलेजों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है, जिससे अभ्यर्थी अपने निकटतम कॉलेजों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बीएसटीसी काउंसलिंग का प्रथम चरण आवंटन परिणाम 26 जून 2025 को जारी किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को शेष शुल्क ₹13,555 का भुगतान 26 जून से 2 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन करना होगा।

प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को आवंटित शिक्षक शिक्षा संस्थान में 27 जून से 3 जुलाई 2025 के मध्य स्वयं उपस्थित होकर रिपोर्टिंग करनी होगी। इसके पश्चात अभ्यर्थी 4 जुलाई 2025 तक अपने लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त कर सकेंगे। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक रिपोर्टिंग नहीं करता है, तो उसका प्रवेश स्वतः निरस्त माना जाएगा।

सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे काउंसलिंग प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से भाग लें। प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद जिन अभ्यर्थियों को संस्था आवंटन नहीं हुआ है, उन्हें पंजीकरण शुल्क ₹3000 में से ₹100 काटकर ₹2900 वापस किए जाएंगे। वहीं, संस्था आवंटन के बावजूद रिपोर्टिंग नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को ₹500 काटकर ₹2500 का रिफंड दिया जाएगा।

Rajasthan BSTC Counselling Date 2025

विवरणकाउंसलिंग के लिए समय सारणी
आवेदन में संशोधन की तिथि15 - 23 जून 2025 तक
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन करने एवं काउंसलिंग शुल्क 3000 रुपए ऑनलाइन भुगतान करने और शिक्षा संस्थानों में ऑनलाइन सूची के अनुसार विकल्प भरने की तिथि15 - 23 जून 2025 तक
प्रथम चरण अलॉटमेंट सूची 26 जून 2025
प्रथम चरण के अलॉटमेंट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क 13555 रुपए का ऑनलाइन भुगतान तिथि 26 - 2 जुलाई 2025 तक
अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में रिपोर्टिंग करना27 - 3 जुलाई 2025 तक
अपवर्ड मूवमेंट आवेदन4 - 5 जुलाई 2025 तक
अपवर्ड मूवमेंट परिणाम7 जुलाई 2025
द्वितीय चरण अलॉटमेंट सूची13 जुलाई 2025
द्वितीय चरण की अलोटमेंट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क (13555/-) का ऑनलाइन भुगतान तिथि14 - 18 जुलाई 2025
अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में रिपोर्टिंग करना14 - 19 जुलाई 2025

Advertisement
Related Post: Rajasthan BSTC 2026: Pre D.El.Ed Notification Out, Application Form, Eligibility & Exam Date

Rajasthan BSTC Counselling and Reporting Fee

जैसा कि हमने आपको ऊपर सारणी के माध्यम से बता दिया है कि BSTC Counseling Fee 3000/- शुल्क रखा गया है विद्यार्थी काउंसलिंग फीस का भुगतान ईमित्र डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड या किसी प्रकार की नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं जैसा कि हमने आपको ऊपर बता दिया था अगर काउंसलिंग के बाद आपको कॉलेज आवंटित नहीं होती है तो आपकी यह 3000/- फीस आपके बैंक अकाउंट में वापस रिफंड कर दी जाएगी, ओरिजिनल अभ्यर्थियों का बीएसटीसी काउंसलिंग में नंबर आने के बाद College Reporting Fees 13555/- फीस जमा करनी होगी

Rajasthan BSTC Counselling 2025 – आवश्यक दस्तावेज़

1. BSTC स्कोर कार्ड / रैंक कार्ड
2. BSTC आवेदन फॉर्म की प्रति (Acknowledgement)
3. 10वीं की मार्कशीट (प्रमाण के रूप में)
4. 12वीं की मार्कशीट (अर्हता के रूप में)
5. आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
6. मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
7. जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS के लिए)
8. आय प्रमाण पत्र (EWS कोटा हेतु)
9. पासपोर्ट साइज फोटो (हाल ही में खींची गई – 2 से 4 प्रतियाँ)
10. काउंसलिंग फीस / एडमिशन फीस भुगतान की रसीद
11. ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) – यदि पहले किसी कॉलेज में पढ़ाई की हो
12. गैप प्रमाण पत्र (यदि पढ़ाई में कोई वर्ष का अंतर है)
13. विशेष श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि PH/Ex-Servicemen आदि श्रेणी में आते हैं)

Rajasthan BSTC Upward Movement Form

अभ्यर्थी द्वारा चयन किए गये महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क 13555/- फीस जमा होने और महाविद्यालय द्वारा Verification होने के उपरान्त ही Upward Movement कर सकता है Upward Movement के उपरान्त नया महाविद्यालय आवंटित नही होने की स्थिति में पूर्व में आवंटित महाविद्यालय जिस पर अभ्यर्थी ने ऑनलाईन रिपोर्टिंग की थी, वही महाविद्यालय आवंटित रहेगा और किसी भी स्थिति में फीस रिफण्ड नही होगी Upward Movement होने पर नये आवंटित महाविद्यालय में Online Reporting करनी होगी पुनः फीस तथा Documents अपलोड करने की आवश्यकता नही है

Advertisement
Related Post: LIC Golden Jubilee Scholarship 2025: एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप योजना के तहत ₹40000 तक की छात्रवृत्ति, आवेदन शुरू

How to apply Rajasthan BSTC Counselling

यहां पर हम आपको बताएंगे राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है यह आप घर बैठे स्वयं भी कर सकते हैं और अपने पास ही ईमित्र सेंटर पर जाकर भी आवेदन करवा सकते हैं BSTC Counselling Form Apply करने की स्टेप बाई स्टेप जानकारी हम आपको नीचे बता रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आसानी से आप बीएसटीसी काउंसलिंग हेतु आवेदन कर सकते हैं

  • सबसे पहले आपको गूगल पर BSTC 2025 की अधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in विजिट करनी है विद्यार्थी ध्यान दें किसी फेंक वेबसाइट पर विजिट करें इसलिए हम आपको ऑफिशल वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा रहे हैं
  • BSTC Official Website का होम पेज खुलने के बाद आपको BSTC Counselling Notice Download कर उसमें दी गई सभी जानकारी अवश्य पड़ेंगे
  • काउंसलिंग हेतु आवेदन करने के लिए D.El.Ed Counselling Link 2025 पर क्लिक करना होगा और उसमें पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है
  • फिर आपको काउंसलिंग की फॉर्म फीस का भुगतान करना होगा
  • अब आपके सामने कॉलेज चुनने का ऑप्शन आएगा जिसमें आपको अधिक से अधिक कॉलेजों का चुनाव करना है और आखिर में ऑल कॉलेज ऑप्शन को सेलेक्ट करना है (विद्यार्थी अपने नजदीकी कॉलेज को पहले प्राथमिकता दें)
  • काउंसलिंग प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आपको एक प्रिंट आउट अवश्य ले लेना है

EventLinks 
BSTC Counselling Apply OnlineClick here 
BSTC College ListView from here
BSTC College Allotment List 2025Click here 
Counselling NotificationClick here 
Official Websitepredeledraj2025.in

FAQs (प्रश्न और उत्तर)


Rajasthan BSTC Counselling Form Date ?

बीएसटीसी काउंसलिंग के लिए आवेदन और फीस जमा करने की तिथि 15 जून से 23 जून 2025 रखी गई है

Rajasthan BSTC College Merit List 2025 Kab Aayegi ?

बीएसटीसी काउंसलिंग हेतु कॉलेज मेरीट लिस्ट 26 जून 2025 को जारी होगी

अधिक अपडेट्स और विस्तृत जानकारी के लिए CareerJyoti पर विजिट करते रहें। सरकारी नौकरी की ताज़ा सूचनाओं और परीक्षा परिणामों के लिए जुड़े रहें।

हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप्स से जुड़ें ताकि आपको सभी लेटेस्ट अपडेट्स मिल सकें। अभी जुड़ें और कोई भी अपडेट मिस न करें!

Join Our Groups:
WhatsApp Group- Click here
Telegram channel- Click here

अधिक जानकारी के लिए नीचे कमेंट करें।

Comments (0)