Advertisement

Rajasthan BSTC 2026: Pre D.El.Ed Notification Out, Application Form, Eligibility & Exam Date

Advertisement
Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed 2026:
राजस्थान बीएसटीसी (प्री डीएलएड) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 12वीं पास सभी विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान में संचालित विभिन्न अध्यापक शिक्षा संस्थानों में दो वर्षीय डीएलएड (सामान्य एवं संस्कृत) पाठ्यक्रम के सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक भरे जाएंगे Rajasthan BSTC Application Form 2026 से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

Advertisement
Related Post: MLSU Exam Form 2026: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परीक्षा फॉर्म शुरू, अभी आवेदन करें

Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed 2026 Overview 

Recuirements OrganizationPre D.El.Ed. Examination 2026 (Formerly BSTC)
Exam NamePre D.El.Ed. Examination 2026 (Formerly BSTC)
Course2 Year D.El.Ed. (General/Sanskrit)
Advt No01/2026
Session
2026-27
Application ModeOnline
Application Start Date2 December 2025
Application Last Date28 Feb 2026
Application Fee₹450/- ₹500/-
Official Websitepredeledraj2026.com

Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed 2026

राजस्थान में वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026 की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थियों को प्री डीएलएड 2026 की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म 2 दिसंबर से लेकर 28 फरवरी तक भरे जाएंगे।

प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (सामान्य/संस्कृत) प्रवेश परीक्षा 2026 के आयोजन के लिए वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राजस्थान के 376 से अधिक डीएलएड कॉलेजों में करीब 26,000 सीटों पर प्रवेश मिलेगा।

आपको बता दें कि प्राथमिक विद्यालयों में लेवल-1 शिक्षक बनने के लिए 2 वर्षीय डीएलएड कोर्स अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक बनना चाहते हैं, उनके लिए यह कोर्स करना आवश्यक है।

Advertisement
Related Post: LIC Golden Jubilee Scholarship 2025: एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप योजना के तहत ₹40000 तक की छात्रवृत्ति, आवेदन शुरू

BSTC Pre D.El.Ed 2026 application fee 

डीएलएड सामान्य या डीएलएड संस्कृत में से किसी एक पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने पर आवेदन शुल्क ₹450 रखा गया है। वहीं जो अभ्यर्थी दोनों—डीएलएड सामान्य एवं डीएलएड संस्कृत—के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें ₹500 शुल्क जमा करना होगा।
सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क समान है। अभ्यर्थियों को शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

BSTC Pre D.El.Ed 2026 Age Limit 

डीएलएड सामान्य या डीएलएड संस्कृत परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है, जबकि अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना परीक्षा तिथि के आधार पर की जाएगी।
विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं के लिए अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है। इसके अलावा आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

Advertisement
Related Post: Rajasthan BSTC Counselling 2025: राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग नोटिफिकेशन जारी

BSTC Pre D.El.Ed 2026 Eligibility Criteria 

  • सामान्य वर्ग: 12वीं कक्षा न्यूनतम 50% अंक के साथ उत्तीर्ण।
  • OBC, MBC, EWS, SC, ST, दिव्यांग, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएं: 12वीं कक्षा न्यूनतम 45% अंक के साथ उत्तीर्ण।

Rajasthan BSTC Admission Process

अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटन प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में जितने अधिक अंक होंगे, उतनी ही बेहतर और पसंदीदा कॉलेज मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
प्री डीएलएड परीक्षा के अंकों के आधार पर ही काउंसलिंग (BSTC Counselling 2026) प्रक्रिया आयोजित की जाती है, जिसके बाद कॉलेज अलॉटमेंट (BSTC College Allotment) किया जाता है।
  • लिखित परीक्षा
  • अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट
  • काउंसलिंग प्रक्रिया
  • कॉलेज अलॉटमेंट

How to apply Rajasthan BSTC Pre D.El.Ed 2026:

  • सबसे पहले अभ्यर्थी को प्री डीएलएड एग्जाम 2026 की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाना है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एग्जाम 2026 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
  • फिर अभ्यर्थी को होम पेज पर फॉर्म 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • फिर नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर एवं सभी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने हैं।
  • इसके बाद ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • सभी जानकारी भरकर उसे अच्छे से चेक कर लेना है और अंत में फाइनल सबमिट कर देना है एवं प्रिंट आउट निकालकर रख लेना है।

Information Links 
BSTC 2026 Apply Online Apply Now 
Rajasthan BSTC notification 2026Download here , Date Extended notice 
BSTC official Website predeledraj2026.com

BSTC Exam Pattern and Syllabus 👉  Download here 

Comments (0)