Advertisement

Rising Rajasthan Global Investment Summit 2024: समावेशी और सतत विकास की दिशा में कदम

Advertisement
9-11 दिसंबर, 2024 को जयपुर में आयोजित Rising Rajasthan Global Investment Summit 2024 राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी पहल थी, जिसका उद्देश्य निजी क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से राज्य के समावेशी और सतत आर्थिक एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा देना था। यह आयोजन राज्य को एक प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास था।

Advertisement
Related Post: राज्य सरकार की 25 फ्लैगशिप योजनाएं / कार्यक्रम

Rising Rajasthan Global Investment Summit 2024: Information 


Rising Rajasthan राज्य के अभूतपूर्व समावेशी और सतत आर्थिक एवं सामाजिक विकास तथा लोगों के कल्याण के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी की दिशा में राज्य का मिशन है

इसका उद्देश्य राज्य को आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी ढांचे में अग्रणी बनाना और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।

थीम:
"Replete, Responsible, Ready"
(संपन्न, जिम्मेदार और तैयार राजस्थान)

 राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024


  • आयोजन - 9 से 11 दिसम्बर, 2024
  • स्थान -एग्ज़िबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) - सीतापुरा (जयपुर)
  • उद्घाटन - पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा (9 दिसम्बर, 2024)
  • नोडल एजेंसी - ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन (BIP)
  • आयोजक - उद्योग विभाग, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन (BIP) और राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास निगम (RIICO) द्वारा किया गया है।
  • समिट पार्टनर इंडस्ट्री - Confederation of Indian Industry (CII)

उद्देश्य :- 

  • राजस्थान को आगामी 5 वर्षों में 350 बिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य। (वर्तमान में 182 बिलयिन डॉलर)
  • समिट का उद्देश्य देश-विदेश की छोटी-बड़ी कम्पनियों अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं और निवेशकों को राज्य में निवेश करने हेतु आकर्षित करना और उद्योग स्थापित करने में मदद एवं सुविधाएं उपलब्ध करना हैं।


Advertisement
Related Post: 29 March 2025 Current Affairs in English & Hindi

 अंतर्राष्ट्रीय सहभागिता


32 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
17 साझेदार देश प्रमुख थे 
पार्टनर कंट्री :- 17
अर्जेटीना, ब्राजील, कोस्टारिका, क्यूबा, डेनमार्क, जापान, मलेशिया, मोरक्को, नेपाल, ओमान, पोलैंड, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, स्पेन, स्विट्जरलैंड, थाईलैण्ड, वेनेजुएला

प्रतिभागी देश :- 15
ऑस्ट्रेलिया, चाड, इक्वाडोर, मिस्त्र, फिनलैंड, जर्मनी, घाना, इंडोनेशिया, इराक, मेडागास्कर, पैराग्वे, रूस, सेशेल्स, यूके, जिम्बाब्वे


 राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो (9 दिसंबर, 2024)


उद्घाटन:-
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एक्सपो का शुभारंभ किया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पीएम मोदी को चंदन की नक्काशी से निर्मित 40 इंच लंबी और 2 किलो वजनी तलवार भेंट की।
  • वास्तुकार: विनोद कुमार जांगिड (चूरू)।

तलवार के बारे में विशेष जानकारी:-
तलवार पर महाराणा प्रताप के शौर्य और पराक्रम को 7 भागों में उकेरा गया है, जो उनके जीवन के महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहलुओं को दर्शाता है।
प्रत्येक भाग में महाराणा प्रताप के जीवन के विभिन्न आयामों को चित्रित किया गया, जैसे कि:-

  • पहली खिड़की: महाराणा प्रताप की दो इंच की मूर्ति
  • दूसरी खिड़की: महाराणा के चेतक घोड़े की अंतिम छलांग को दिखाया है।
  • तीसरी खिड़की: भामाशाह की ओर से जंगल में महाराणा प्रताप को धन समर्पण कर युद्ध सामग्री खरीदने के लिए प्रेरित करने का दृश्य।
  • चौथी खिड़की: महाराणा प्रताप और शक्ति सिंह के शिकार के बाद उपजे संघर्ष के दृश्य को दिखाया है।
  • पांचवीं खिड़की: जंगल में घास-रोटी खाते महाराणा प्रताप के उस दृश्य को दिखाया है। जहां घास की रोटी को जंगल का बिलाव ले जाता है।
  • छठी खिड़की: चित्तौड़गढ़ का विजय स्तंभ दिखाया गया है।
  • सातवीं खिड़की (साइड़ की खिड़की) में हल्दी घाटी के युद्ध में मानसिंह पर वार करते हुए दृश्य को दिखाया गया है।

  • राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो का उद्घाटन किया गया जिसका आयोजन तीन दिन (9-10-11 दिसम्बर) तक किया गया।
  • बिजनेस एक्सपो एक प्रदर्शनी है जो राइजिंग राजस्थान में राज्य के उत्पाद, हस्तशिल्प आदि वस्तुओं की प्रदर्शनी के तहत लगाया गया था।

Advertisement
Related Post: Current Affairs March 2025: मार्च महीने के लेटेस्ट करेंट अफेयर्स यहां देखे

घोषित नीतियां:

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 9 दिसंबर, 2024 को Rising Rajasthan Global Investment Summit के दौरान राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए 10 नई महत्वपूर्ण नीतियों की घोषणा की। 
1. राजस्थान इंडस्ट्रियल प्रमोशन पॉलिसी (RIPP):
औद्योगिक इकाइयों को निवेश में रियायतें और कर छूट प्रदान करना।
नई परियोजनाओं के लिए त्वरित अनुमोदन प्रक्रिया।

2. स्टार्टअप एंड इनोवेशन पॉलिसी:
स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता और विशेष इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना।
महिलाओं और युवाओं को उद्यमिता में प्रोत्साहन।

3. ग्रीन एनर्जी प्रमोशन पॉलिसी:
सौर, पवन, और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए सब्सिडी।
हरित ऊर्जा उत्पादन में राजस्थान को अग्रणी बनाना।

4. टेक्सटाइल और गारमेंट पॉलिसी:
राज्य में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा।
नई टेक्सटाइल इकाइयों को कर राहत और भूमि की रियायती दर पर उपलब्धता।

5. टूरिज्म प्रमोशन पॉलिसी:
ऐतिहासिक स्थलों, रेगिस्तान पर्यटन, और सांस्कृतिक विरासत को विकसित करना।
होटलों और रिसॉर्ट्स की स्थापना में निवेश को प्रोत्साहन।

6. एमएसएमई (MSME) सशक्तिकरण नीति:
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए आसान वित्तीय सहायता।
MSME इकाइयों के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस।

7. आईटी और ई-गवर्नेंस नीति:
राज्य में आईटी हब और डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए निवेश को आकर्षित करना।
डिजिटल सेवाओं के प्रसार के लिए विशेष प्रोत्साहन।

8. खान और खनिज विकास नीति:
खनन क्षेत्र में सतत और पर्यावरण-अनुकूल निवेश को बढ़ावा।
खनिज संसाधनों के प्रसंस्करण और निर्यात को बढ़ावा।

9. कृषि और खाद्य प्रसंस्करण नीति:
किसानों की आय दोगुनी करने के लिए खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना।
जैविक खेती और कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन।

10. सिंगल विंडो निवेश योजना:
निवेशकों के लिए आसान और त्वरित अनुमोदन प्रक्रिया।
सभी विभागों की मंजूरी एक ही पोर्टल के माध्यम से।

इन नीतियों का प्रभाव:

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को राजस्थान में आकर्षित करना।
रोजगार के नए अवसरों का सृजन।
राजस्थान को एक औद्योगिक और आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित करना।
पर्यावरण-अनुकूल और सतत विकास को प्राथमिकता देना।

Comments (0)