Advertisement

Rajsthan Platoon Commander Recruitment 2025: राजस्थान प्लाटून कमांडर भर्ती नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू

Advertisement
Rajasthan Platoon Commander Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा प्लाटून कमांडर के 84 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती में गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए 82 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 2 पद निर्धारित किए गए हैं। राजस्थान प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 का विस्तृत आधिकारिक नोटिफिकेशन 17 जुलाई 2025 को प्रकाशित किया गया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान प्लाटून कमांडर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जुलाई 2025 से 21 अगस्त 2025 तक किए जा सकते हैं। आवेदन से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।


Recruitment Organization Pay Matrix Level-10, Grade Pay Number-11 (Rs. 9300 to 34800)
Post NamePlatoon Commander
Total Post 84
Advt No.05/2025
Salary/ Pay ScalePay Matrix Level-10, Grade Pay Number-11 (Rs. 9300 to 34800)
Job LocationRajasthan 
Last Date Form21 Aug. 2025
Mode of ApplyOnline 
CategoryLetest Job 
Official Website rssb.rajasthan.gov.in

Rajsthan Platoon Commander Recruitment 2025 Letest Update 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान सरकार के गृह रक्षा विभाग के अंतर्गत प्लाटून कमांडर के 84 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया में महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवार राजस्थान एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2025 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है, और आवेदन शुल्क भी इसी समय सीमा तक जमा करवाना अनिवार्य है।
बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर 2025 को किया जाएगा। इस भर्ती के तहत गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए 82 पद एवं अनुसूचित क्षेत्र के लिए 2 पद निर्धारित किए गए हैं। राजस्थान प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 के आवेदन से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

Rajasthan Platoon Commander 2025 Post Details 

श्रेणीपदों की संख्या 
सामान्य वर्ग (GEN)32
अनुसूचित जाति (SC)13
अनुसूचित जनजाति (ST)09
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)16
अति पिछड़ा वर्ग (MBC)04
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)08
अनुसूचित क्षेत्र – सामान्य वर्ग02
कुल पद84

Rajsthan Platoon Commander Recruitment 2025 Age Limit

राजस्थान प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर तय की जाएगी। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 जनवरी 2001 से 1 जनवरी 2006 के बीच होना आवश्यक है। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

  • Date for determining age: As on 1 January 2026 
  • Minimum age: 20 years
  • Maximum age: 25 years

Rajsthan Platoon Commander Recruitment 2025 Application Fee

RSSB प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 के लिए सामान्य वर्ग एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को ₹600 आवेदन शुल्क देना होगा। राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी एवं एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क ₹400 निर्धारित किया गया है। सभी दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को भी ₹400 शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से किया जा सकता है। जो अभ्यर्थी पहले ही एक बार पंजीयन शुल्क जमा कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

  • General/Other State: ₹600
  • OBC (NCL)/MBC/EWS/SC/ST (Rajasthan): ₹400
  • PwD Candidates: ₹400

Advertisement
Related Post: राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 | 12वीं पास योग्यता, आयु सीमा, सैलरी | Rajasthan Vanpal Recruitment

Rajsthan Platoon Commander Recruitment 2025 Educational Qualification

RSSB प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 के लिए अभ्यर्थी का भारत में विधि द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या उसके समकक्ष योग्यता प्राप्त होना आवश्यक है। साथ ही वे भूतपूर्व सैनिक भी पात्र हैं, जो नायक, सूबेदार या उससे ऊपर के पद पर कार्यरत रह चुके हों और सेवा से सम्मानपूर्वक निवृत्त हुए हों। 

Rajasthan Platoon Commander Recruitment 2025 Selection Process

राजस्थान प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मापतौल एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

  • Written Examination
  • Physical Efficiency Test (PET)
  • Physical Standard Test (PST)
  • Document Verification
  • Final Merit List

Rajasthan Platoon Commander Exam pattern and Syllabus 


प्रश्न पत्रविषयसमय प्रश्न/ अंक 
प्रश्न पत्र-1सामान्य हिंदी 3 घंटे 150/200
प्रश्न पत्र-2सामान्य ज्ञान तथा सामान्य विज्ञान3 घंटे150/200

  • इसमें दो पेपर होंगे, सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ और ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे।
  • यह परीक्षा 22 नवंबर 2025 को ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट आधारित होगी।
  • इसमें प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य हिंदी का और दूसरा प्रश्न पत्र सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान का होगा।
  • इसमें प्रत्येक पेपर में 150 प्रश्न होंगे और प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा।
  • अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा।
  • परीक्षा में सभी प्रश्नों के अंक समान रहेंगे और इसमें नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रखी गई है।
  • अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 36% अंक और कुल मिलाकर न्यूनतम 40% अंक लाने होंगे।
  • शारीरिक मापतोल परीक्षा में अभ्यर्थी की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी, सीना 81 सेंटीमीटर एवं फुलाव के साथ 86 सेंटीमीटर होना चाहिए।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा में 100 मीटर की दौड़ 40 अंक की, लंबी कूद 20 अंक की, चिनिंग अप बीम 20 अंक एवं दंड बैठक 20 अंक की होगी।
  • लिखित परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण तीन गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा और यह 50 अंकों का होगा।
  • लिखित परीक्षा के 400 अंक, फिजिकल परीक्षा के 100 अंक, साक्षात्कार के 50 अंक तीनों को मिलाकर मेरिट लिस्ट जारी होगी।
  •  राजस्थान प्लाटून कमांडर सिलेबस 2025 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

How to apply Rajasthan Platoon Commander 2025 

आवेदन प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई है जिसे देखकर आप आवेदन कर सकते हैं- 
  • सबसे पहले rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • भर्ती सेक्शन में Platoon Commander Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन देखें।
  • अब sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी SSO ID से लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद Recruitment Portal (भर्ती पोर्टल) खोलें।
  • उसमें से Platoon Commander पोस्ट को सेलेक्ट करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और सभी जानकारी सावधानी से दर्ज करें।
  • अपनी फोटो, सिग्नेचर और प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • श्रेणी अनुसार फीस का भुगतान करें (Debit/Credit Card, Net Banking या ई-मित्र से)।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार फिर से जानकारी जांच लें।
  • अंत में फॉर्म Submit करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

Description Links 
Apply Online Click here 
Notification Click here 
Official WebsiteClick here 


राजस्थान प्लाटून कमांडर सिलेबस 2025 डाउनलोड करने के लिए 👉 यहां क्लिक करें


Advertisement
Related Post: India Post Driver Recruitment 2026 Notification Out, Apply Online, Eligibility, Salary

FAQ - Rajasthan Platoon Commander 2025

प्रश्न 1: राजस्थान प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 के लिए कितने पद हैं?

उत्तर: राजस्थान प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 के लिए कुल 84 पदों के लिए भर्ती की जा रही है।

प्रश्न 2: राजस्थान प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 के लिए आवेदन की तिथि क्या है 

उत्तर: राजस्थान प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जुलाई 2025 से 21 अगस्त 2025 तक कर सकते हैं।

प्रश्न 3: राजस्थान प्लाटून कमांडर भर्ती 2025  के लिए परीक्षा कब आयोजित होगी?

उत्तर: राजस्थान प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर 2025 को किया जाएगा।

प्रश्न 4: राजस्थान प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर: राजस्थान प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 के लिए आवेदन से संबंधित लिंक ऊपर दी गई है, जहां से आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

अधिक अपडेट्स और विस्तृत जानकारी के लिए CareerJyoti पर विजिट करते रहें। सरकारी नौकरी की ताज़ा सूचनाओं और परीक्षा परिणामों के लिए जुड़े रहें।

हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप्स से जुड़ें ताकि आपको सभी लेटेस्ट अपडेट्स मिल सकें। अभी जुड़ें और कोई भी अपडेट मिस न करें!

Join Our Groups:
WhatsApp Group- Click here
Telegram channel- Click here

अधिक जानकारी के लिए नीचे कमेंट करें।

Comments (0)