Advertisement

RSSB Exam Calendar 2025 जारी: 44 भर्तियों का नया एग्जाम कैलेंडर जारी

Advertisement
RSSB Exam Calendar 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा 44 भर्तियों का नया एक्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है आरएसएसबी ने नया एक्जाम कैलेंडर 5 जून 2025 को जारी किया है इसमें सभी भर्तियों की परीक्षा तिथि दी गई है जिससे अभ्यर्थी परीक्षा तिथि को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी अच्छे से कर सकते हैं आरएसएसबी एक्जाम कैलेंडर अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisement
Related Post: Rajasthan Mahila Paryavekshak Bharti 2026 – राजस्थान महिला पर्यवेक्षक 72 पद भर्ती नोटिफिकेशन, अभी Online Apply करें

RSSB Exam Calendar 2025 letest update 

इससे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए परीक्षा कैलेंडर 7 मार्च 2025 को जारी किया गया था इसमें कुछ परीक्षाओं की तिथियों में आंशिक परिवर्तन तथा कुछ परीक्षाएं सम्मिलित करते हुए अब इसके स्थान पर नवीनतम परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है जिससे अभ्यर्थी परीक्षा तिथि के अनुसार अपनी तैयारी जारी रख सकें RSSB Exam Calendar 2025 ऑफिशल वेबसाइट पर 5 जून 2025 को जारी किया गया है।

Advertisement
Related Post: राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 | 12वीं पास योग्यता, आयु सीमा, सैलरी | Rajasthan Vanpal Recruitment

आरएसएसबी एक्जाम कैलेंडर में शामिल मुख्य भर्तियां

राजस्थान एनएचएम परीक्षा का आयोजन 2 जून से लेकर 13 जून 2025 तक किया जा रहा है इसमें सीईटी की आवश्यकता नहीं है और रिजल्ट परीक्षा के 5 महीने बाद जारी किया जाएगा।

राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती के लिए परीक्षा 13 जून 2025 को आयोजित होगी जबकि संविदा लेखा सहायक के लिए परीक्षा 16 जून को आयोजित होगी इन दोनों में ही सीईटी की आवश्यकता नहीं है और रिजल्ट परीक्षा के बाद 5 महीने में जारी किया जाएगा।

पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड 3 के लिए परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित होगी और इसमें सीईटी जरूरी नहीं है पटवारी के लिए परीक्षा 17 अगस्त और ग्राम विकास अधिकारी के लिए 31 अगस्त 2025 को आयोजित होगी और इसमें सीईटी ग्रेजुएशन होना जरूरी है।

चतुर्थ श्रेणी भर्ती के लिए परीक्षा 19 सितंबर से लेकर 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी फिर प्रयोगशाला सहायक के लिए परीक्षा 2 नवंबर को एवं परिचालक के लिए 3 नवंबर को आयोजित होगी इसके बाद प्लाटून कमांडर के लिए 22 नवंबर को और वाहन चालक के लिए 23 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती के लिए परीक्षा 17 जनवरी से लेकर 21 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी इसके लिए रीट की पात्रता होना अनिवार्य है फिर रिजल्ट परीक्षा होने के बाद 6 महीने में जारी किया जाएगा राजस्थान सेट स्नातक स्तर परीक्षा 20 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक एवं सेट सीनियर सेकेंडरी परीक्षा 8 मई से 10 मई 2026 तक आयोजित होगी।

पर्यवेक्षक महिला भर्ती के लिए परीक्षा 26 दिसंबर 2025 को एवं जमादार ग्रेड द्वितीय के लिए 27 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी इसके बाद कृषि पर्यवेक्षक के लिए परीक्षा 8 मार्च 2026 को एवं कर सहायक के लिए 28 जून 2026 को आयोजित होगी फिर लिपिक या कनिष्ठ सहायक के लिए परीक्षा 5 जुलाई और 6 जुलाई 2026 को आयोजित होगी।

वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा 22 अगस्त को एवं बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा 23 अगस्त 2026 को होगी फिर शारीरिक शिक्षा अध्यापक परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी अभ्यर्थी अन्य सभी परीक्षाओं की तिथि एवं रिजल्ट की तिथि आधिकारिक नोटिस से देख सकते हैं।

Advertisement
Related Post: India Post Driver Recruitment 2026 Notification Out, Apply Online, Eligibility, Salary

RSSB Exam Calendar 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) Exam Calendar 2025 डाउनलोड करने के लिए step-by-step प्रक्रिया:-
1. आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर "लेटेस्ट न्यूज" सेक्शन पर क्लिक करें।
3. "Revised Exam Calendar 2025" लिंक पर क्लिक करें।
4. PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
5. अपनी परीक्षा की तिथि चेक करें और PDF को डाउनलोड/सेव कर लें।

 Event Links 
Calendar Release Date5 June 2025
RSSB Exam Calendar 2025 PDFclick here 
Official Websiteclick here 
Letest Job updatecareejyoti.in
अधिक अपडेट्स और विस्तृत जानकारी के लिए CareerJyoti पर विजिट करते रहें। सरकारी नौकरी की ताज़ा सूचनाओं और परीक्षा परिणामों के लिए जुड़े रहें।

हमारे WhatsApp और Telegram ग्रुप्स से जुड़ें ताकि आपको सभी लेटेस्ट अपडेट्स मिल सकें। अभी जुड़ें और कोई भी अपडेट मिस न करें!

Join Our Groups:
WhatsApp Group- Click here
Telegram channel- Click here

अधिक जानकारी के लिए नीचे कमेंट करें।

Comments (0)